ताज़ा ख़बरें
आधार-पैन लिंकिंग और ई-केवाईसी की नई समयसीमा: सरकार ने जारी किए सख्त नियम, जानें घर बैठे कैसे करें अपडेट इसरो ने शुरू की चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन की फाइनल टेस्टिंग: 2026 के अंत तक अंतरिक्ष में उड़ान की तैयारी साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर दबोचे छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जारी: 70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000-1000 रुपये रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला: डिजिटल पेमेंट पर सुरक्षा नियम सख्त, 1 नवंबर से लागू होंगे नए दिशा-निर्देश आधार-पैन लिंकिंग और ई-केवाईसी की नई समयसीमा: सरकार ने जारी किए सख्त नियम, जानें घर बैठे कैसे करें अपडेट इसरो ने शुरू की चंद्रयान-4 और गगनयान मिशन की फाइनल टेस्टिंग: 2026 के अंत तक अंतरिक्ष में उड़ान की तैयारी साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर दबोचे छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अगली किस्त जारी: 70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 1000-1000 रुपये रिजर्व बैंक का बड़ा फैसला: डिजिटल पेमेंट पर सुरक्षा नियम सख्त, 1 नवंबर से लागू होंगे नए दिशा-निर्देश

Crime

Latest Crime news, analysis, and in-depth coverage

🔥 Top Story

साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट कर 85 लाख ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर दबोचे

सीबीआई और कस्टम अधिकारी बनकर बुजुर्ग नागरिकों को डिजिटल अरेà...

Crime Bureau • Oct 27, 2026

More Stories

Crime

रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर 20 किलो चांदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर

रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर 20 किलो चांदी और सोने के जेवर ले उड़े चोर   रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकान की दीवार में गड्ढा कर अंदर दाखिल हुए और करीब 20 किलो चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। वारदात का वीडियो भी सामने आया है।   मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने पहले दुकान की दीवार को तोड़ा और उसमें सेंध लगाकर रास्ता बनाया। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर प्रवेश किया और वहां रखे चांदी के जेवर, सोने के आभूषण और कैश को समेटकर मौके से फरार हो गए।   दुकान खोलने पर सामने आई चोरी   दुकान संचालक को घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने के बाद हुई। दुकान की दीवार टूटी हुई मिलने और अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।   CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस   पुलिस ने दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। सामने आए वीडियो में चोरों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे और आरोपी किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और फरार हुए।   पुलिस टीम आसपास के मार्गों और इलाकों में लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।   कई लोगों के शामिल होने की आशंका   प्रारंभिक जांच में चोरी की इस वारदात में एक से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।   फिलहाल चोरी गए सामान की वास्तविक मात्रा और कीमत का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने और उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Oct 26, 2026 Read
Crime

जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

जुनवानी के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार   भिलाईनगर। जुनवानी स्थित एक वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर के मैनेजर और एक महिला दलाल समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन और 1,900 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा ग्राहकों एवं देह व्यापार से संबंधित जानकारी वाली सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।   ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद स्मृतिनगर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी।   पुलिस कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी (23) की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, वह कथित तौर पर पैसे लेकर देह व्यापार के लिए महिलाओं को उपलब्ध कराता था। वहीं हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) को महिला दलाल के रूप में चिन्हित किया गया है, जो कथित तौर पर लड़कियां उपलब्ध कराने का काम करती थी।   रेड के दौरान पुलिस को मौके पर ग्राहक और अन्य संबंधित व्यक्ति भी मिले। तलाशी में 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नगद समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।   ये आरोपी गिरफ्तार   पुलिस ने मामले में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल (39), रितिक सोनी (26), दिनेन्द्र कुमार सोनी (27), हेमंत सिन्हा (28), अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32), आनंद कुमार (31) और अरुण पाण्डेय (24) को गिरफ्तार किया है।   सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब स्पा सेंटर के संचालन, आरोपियों की भूमिका और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में आगे जांच कर रही है।   ✍ रिपोर्टर: किशोर कुमार भिलाई-दुर्ग, छत्तीसगढ़ हमार प्रदेश CG

Oct 26, 2026 Read